ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महिलाओं की पुरुषों के साथ घूमने पर लगी रोक, अजीबोगरीब फतवा जारी

152

जब से तालिबान (Taliban)ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है, तब से अफगानी नागरिकों का जीवन नर्क हो गया है। अफगानिस्तान में तालिबान के शासन की शुरुआत के बाद से अफगानी नागरिकों को एक बार फिर गुलामों की तरह रहना पड़ रहा है।

तालिबान सरकार हर दिन नए फतवे जारी कर रही है। इससे आम नागरिकों का जीवन कष्टमय हो गया है। खासकर महिलाओं के लिए तालिबान ने अमानवीय कानून बनाए हैं। हालहीं में तालिबान द्वारा एक और फतवा जारी किया गया है। जिसमें महिलाओं को पुरुषों के साथ यात्रा करने से प्रतिबंधित किया गया है।

इस फतवे के तहत पुरुषों और महिलाओं का अफगानिस्तान के प्रसिद्ध साल पुराने बगीचे में एक साथ प्रवेश करना प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं एक ही घर में पुरुष और महिलाएं के साथ जाने पर भी रोक लगा दी गई है। जिसको लेकर नागरिक गुस्से में है।

अफगानिस्तान के काबुल शहर में ‘बाग-ए-बाबर’ नाम का 500 साल पुराना बगीचा है। इस गार्डन में रोजाना सैकड़ों लोग अपने परिवार के साथ घूमने आते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में अचानक बगीचे के बाहर पोस्टर लगा दिए गए जिसमें पुरुषों और महिलाओं को बगीचे में अलग-अलग घूमने के लिए कहा गया।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/aamir-and-akshay-kumar-clash-for-the-fourth-time-at-the-box-office/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x