ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

पॉकेट मारी के आरोप में गिरफ्तार हुई एक्ट्रेस

425

आपने एक्टर/एक्ट्रेसेस के शानदार लाइफ स्टाइल के बारे में तो जरूर सुना हॉग। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खबर बता रहे हैं। जिसे जानकर आपको यकीन नहीं होगा। क्योंकि एक एक्ट्रेस को पुलिस ने पॉकेट मारी के आरोप में गिरफ्तार(Arrested) किया है। और इस अदाकारा का नाम है रूपा दत्ता।

दरअसल, रूपा दत्ता बंगाली फ़िल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। रिपोर्ट्स के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, रूपा दत्ता को पुलिस ने पॉकेट मारी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना अंतर्राष्ट्रीय बुक मेला के दौरान की है।

विधाननगर पुलिस स्टेशन के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, “बीते शनिवार पुलिस को एक महिला को कचरे के डिब्बे में बैग फेंकते देख उसपर शंका हुई। जिसके बाद पूछताछ में पुलिस के सामने चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।

शंका होने पर पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू की। इसके साथ ही पुलिस ने बैग की तलाशी भी ली। जिसमें पुलिस को कई
पर्स मिले। पुलिस ने एक्ट्रेस के पास से75 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक रूप दत्ता वही अभिनेत्री जिसने कुछ साल पहले बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर सेक्सुअल हैरसमेंट का आरोप लगाया था।

Reported By:- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/mumbai-police-took-big-steps-for-the-safety-of-mumbaikars-the-commissioner-gave-information/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़