ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई पुलिस ने मुंबईकरों की सुरक्षा के लिए उठाए बड़े कदम, कमिश्नर ने दी जानकारी

145

मुंबई पुलिस कमिश्नर(Commissioner) का पद स्वीकारने के बाद संजय पांडेय ने नागरिकों से संवाद बढ़ाने की कोशिश की है। पांडे ने सोशल मीडिया पर आ रही नागरिकों की शिकायतों को दूर करने का प्रयास किया।
नवनियुक्त पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने मुंबईकरों की समस्याओं के समाधान के लिए अपना निजी मोबाइल नंबर तक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया था। वहीं आयुक्त ने लोगों से उनसे सीधे संपर्क करने को कहा और नागरिकों से सुझाव भी मांगे। उन्होंने नागरिकों से अपने ट्विटर प्रोफाइल पर उनसे संपर्क साधने की अपील की।

इस बीच उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि इस प्रयोग को मुंबईकरों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने नागरिकों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर कुछ नए सुझावों की घोषणा की है। नए नियमों की घोषणा ट्विटर के जरिए की गई है। इनमें मुंबई में ट्रैफिक, ध्वनि प्रदूषण, अवैध गतिविधियां और संदिग्ध गतिविधियां शामिल हैं।

मुंबई पुलिस ने परिवहन क्षेत्र में दो नए अभियान शुरू किए हैं। मुंबई पुलिस द्वारा #WrongSideDving और #RemoveKhatara जैसे नए दो उपक्रम शुरू किए गए हैं। जुर्माना लगाने से लेकर नियमित कार्रवाई के मामलों के निस्तारण तक की नीतियां बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि अब तक इस उपक्रम के तहत 425 दोपहिया वाहनों को जप्त किया गया है।वहीं 856 मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले कुछ दिनों से मुम्बई में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। वहीं शहर में निर्माण कार्य के दौरान बहुत अधिक ध्वनि प्रदूषण होता है। फेसबुक लाइव पर कुछ नागरिकों ने कहा, इसे नियंत्रण में लाने की जरूरत है। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त संजय पांडेय ने मुंबई शहर के कुछ नामी बिल्डरों से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने मुंबई में रात्रि निर्माण पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की.

इसके अलावा जानकारी दी गई पुलिस ने शिकायत मिलने पर जुओं के अड्डे, अवैध लॉटरी और डांस बार के खिलाफ भी कार्रवाई की। सिर्फ डांस बार नहीं बल्कि वहां के पुलिस वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read:-https://metromumbailive.com/goons-vandalized-vehicles-to-create-panic-in-the-area/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x