ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

अहमदनगर जिले को लेवल 2 से 3 में किया गया शिफ्ट

437

महाराष्ट्र में अनलॉक (Unlock) के बाद से कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे है। जिसके कारण महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने एक बार फिर सोमवार यानी 28 जून से लॉकडाउन को सख्त करने के लिए निर्णय लिया है। जिसके तहत अब उत्तर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले को लेवल 3 में शिफ्ट कर दिया गया है। इसकी जानकारी अहमदनगर जिले के कलेक्टर राजेन्द्र भोसले ने दी है।

जिला कलेक्टर ने कहा कि, ‘कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा और डेल्टा प्लस के कारण खतरा बढ़ गया है। वहीं इस वैरिएंट में कोरोना संक्रमण बेहद तेजी से फैल सकता है। अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े दुकानें हफ्ते के 7 दिनों शुरू रहेगी।

वहीं गैर जरूरी दुकानों को सिर्फ 4 बजे तक खोला जा सकता है। लेकिन शनिवार और रविवार को दुकानों को बंद रखना जरूरी रहेगा।

आपको मालूम हो कि लेवल 3 के जिलों में मॉल और थिएटर बंद रहेंगे। वहीं रेस्टोरेंट में सिर्फ फ्री होम डिलीवरी शुरू रहेगी।

Report by : Rajesh Soni

Also read : अब्दुल सत्तार ने की रॉयल एनफील्ड की सवारी

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़