मिस वर्ल्ड ऐश्वर्य राय (Aishwarya Rai)हमेशा से ही सुर्ख़ियों में बनीरहती है। अपनी खूबसूरती और अभिनय के हुनर से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। ऐश्वर्या ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो को लेकर कुछ नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. हालाँकि कुछ ने इसमें ऐश्वर्या का पक्ष भी लिया है। कुछ को ऐश्वर्या की ये फोटो पसंद आई तो कुछ हैरान रह गए. दिलचस्प बात यह है कि बेटी आराध्या के साथ उनकी यह खास फोटो है, जिसने इतना विवाद खड़ा कर दिया। ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस बर्थडे पर ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक खास फोटो पोस्ट की है. उन्होंने इस फोटो को कैप्शन दिया, ‘माई लव, माई लाइफ, आराध्या लव यू सो मच’. इस फोटो में वह आराध्या को प्यार से किस करती नजर आ रही हैं. लेकिन नेटिज़न्स ने उनकी इस हरकत पर उन्हें ट्रोल कर दिया।
आराध्या और ऐश्वर्या के लिप किस से पहले भी विवाद छिड़ा था। अब एक बार फिर यूज़र्स ने ऐश्वर्या को लिप किस की फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। “यह अच्छा नहीं है,” एक ने कहा। ‘हम जानते हैं कि आप अपनी बेटी से कितना प्यार करते हैं। लेकिन यह फोटो कुछ ज्यादा ही है।एक ने कहा “मैडम आप मिस वर्ल्ड हो तोह आपको इनसब बातों का ध्यान रखना चाहिए।
दिलचस्प बात यह है कि इस कमेंट सेक्शन में कई ऐसे भी हैं जो ऐश्वर्या को सपोर्ट करते हुए नज़र आये। किसी ने कहा कि ‘मां-बेटी के प्यार को तो समझो’। जानकारी के लिए आपको बतादें की ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। 2011 में इन दोनों की जिंदगी में आराध्या आईं। आराध्या अक्सर कई इवेंट्स में अपने माता-पिता के साथ देखी जाती हैं।
Also Read :- https://metromumbailive.com/mumbai-ltt-railway/