ताजा खबरें

शिंदे-भाजपा गठबंधन की प्रत्याशी नीलिमा म्हात्रे चुनी गई म्हारल ग्रामपंचायत की सरपंच

447

कल्याण : मुंबई (Mumbai ) से सटे कल्याण (Kalyaan ) तालुका के म्हारल ग्रामपंचायत में सरपंच पद का चुनाव निर्विरोध संप्पन हुआ। शिंदे गुट और बीजेपी गठबंधन की प्रत्याशी नीलिमा नंदू म्हात्रे सरपंच पद के लिए निर्विरोध चुनी गई। दरअसल म्हारल गांव के ग्रामीणों ने एकमत होकर सरपंच पद का चुनाव निर्विरोध कराने का निर्णय लिया था यही कारण है कि म्हारल गांव की निवासी नीलिमा म्हात्रे ग्रामपंचायत की नई सरपंच बन गई है।

अपनी जीत के बाद नीलिमा म्हात्रे ने म्हारल गांव के सर्वांगीण विकास का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि गांव में बाढ़ की समस्या, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और हिंदू शमशान भूमि आदि महत्वपूर्ण विषय है, जिन्हें पहली प्राथमिकता देना जरूरी है। म्हात्रे ने कहा कि गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण हर साल बरसात में गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते है जिससे निपटने के लिए नालियों की मरम्मत की जाएगी।

वही म्हारल में शमशान भूमि के लिए कोई जगह उपलब्ध नहीं है इसके लिए वन विभाग को प्रस्ताव पेश कर आरक्षित जमीन की मांग की जाएगी यदि प्रस्ताव मंजूर होता है तो गांव वासियों को शमशान भूमि की समस्या से छुटकारा मिलेगा ऐसी बात नवनिर्वाचित सरपंच नीलिमा म्हात्रे ने कही।

Also Read :- https://metromumbailive.com/terrible-accident-late-night-in-borivali/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़