ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र सरकार का हिन्दू विरोधी फैसला अस्वीकार, धूमधाम से मनाएंगे कृष्ण जन्मउत्सव-BJP

453

महाराष्ट्र की उद्धव (Uddhav Thackeray)सरकार ने राज्य में अनलॉक की शुरुआत कर दी है। हालांकि अब तक सरकार ने मंदिर खोलने और त्योहारों को मनाने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। जिसको लेकर भाजपा आक्रामक होती हुई नजर आ रही है। इस बीच भाजपा विधायक राम कदम ने महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार को चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि, ‘महाराष्ट्र सरकार ने बियर बार खोलने की अनुमति दे दी है। लेकिन मंदिर खोलने पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। पिछले दो वर्ष में पूरे देश ने ठाकरे सरकार का हिन्दू विरोधी चेहरा देखा है। आने वाले समय भगवान श्रीकृष्ण का जन्मउत्सव आ रहा है।

कदम ने आगे कहा कि, ‘हम ठाकरे सरकार का हिन्दू विरोधी कोई भी फैसला नहीं सुनेंगे। हम धूमधाम से कृष्ण जन्मउत्सव मनाएंगे। कोविड के नियमों का पालन करते हुए श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाएंगे।

Report by : Rajesh Soni

Also read : मराठा समाज भोला, लेकिन ठाकरे सरकार के बहकावे में नहीं आएगा-BJP

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़