सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा मराठा आरक्षण रद्द होने के बाद से ठाकरे सरकार विपक्षी दल भाजपा के निशाने पर है। एक बार फिर भाजपा विधायक राणाजगतसिंह पाटिल ने मराठा आरक्षण को लेकर ठकरे सरकार पर तीखा हमला बोला है।
पाटिल ने कहा कि, ‘ठाकरे सरकार मराठा आरक्षण रद्द होने की अपनी विफलता को केंद्र सरकार पर धकेलने की कोशिश कर रही है। संविधान संशोधन का विषय बार-बार निकालकर भ्रम फैलाया जा रहा है। मराठा समाज को पिछड़ा समाज साबित करने की जवाबदारी राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पास है। राज्य। सरकार को इसके लिए आदेश देना जरूरी है।
इसके अलावा पाटिल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कहा कि, ‘मराठा समाज भोला है। लेकिन राज्य सरकार जो भी भ्रम फैला रही है। उसका मराठा समाज शिकार नहीं होने वाला है।
बता दें कि, मराठा आरक्षण को लेकर राज्य और केंद्र सरकार आमने -सामने हैं। मराठा आरक्षण रद्द होने के लिए भाजपा नेता महाविकास आघाडी सरकार की कार्यक्षमता को जिम्म्मेदार ठहरा रहे हैं। वहीं MVA सरकार लगातार केंद्र सरकार आरक्षण की सीमा को 50% से ज्यादा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
Report by : Rajesh Soni
Also read : अभी स्कूल शुरू करने को लेकर करना होगा इंतजार, अंतिम फैसला CM ठाकरे के हाथों में