ताजा खबरें

मुंबई के बोरीवली स्टेशनों से बाइक हो रही चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

398

मुंबई (Mumbai)की लाइफलाइन लोकल पकड़ने के लिए मुम्बईकर हमेशा से ही जल्दी में रहते है और इस वजह से वो अपनी बाइक को पार्किंग में खड़ी कर देते है लेकिन अब आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर बाइक चोरी का मामला सामने आया है जिसके बाद CCTV की मदद से पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी कृष्ण राम भूषण पांडेय की उम्र 28 साल है. सीसीटीवी कैमरे से खुलासा हुआ कि वह पार्किंग में खड़ी बाइकों की चोरी कर रहा है।आख़िरकार CCTV की मदद से बाइक चोर को पुलिस ने पकड़ लिया और उसके पास से चोरी की कई सारे बाइक भी बरामद की। बोरीवली जीआरए के पुलिस निरीक्षक अनिल कदम ने बताया कि आरोपी रेलवे स्टेशन की पार्किंग में रखे वाहन की चाबी आसानी से चुरा लेते थे. शिकायत मिली थी कि बोरीवली पश्चिम में एक पार्किंग से एक महिला की एक्टिवा चोरी हो गई। उसके बाद जब जीआरपी पुलिस ने जांच शुरू की तो पुलिस के संज्ञान में आया कि आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया है.जीआरपी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोरी करने वाले पांडे नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आशंका जताई जा रही है कि इसी तरह उसने अन्य बाइकें भी चोरी की हैं।जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Also Read :- https://metromumbailive.com/in-mumbais-khar-a-minor-blackmailed-a-girl-by-making-an-obscene-video/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़