ताजा खबरें

पुणे में आज बंद का एलान, साढ़े 7 हज़ार पुलिसकर्मी तैनात

161

छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj)को लेकर दिए गए अपने आपत्तिजनक बयान को लेकर आज पुणे बंद का आह्वान किया है .जिसके बाद करीब साढ़े सात हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सुबह 9.30 बजे डेक्कन जिमखाना में छत्रपति संभाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मौन मार्च की शुरुआत होगी। मार्च के दौरान होमगार्ड के जवानों, नगर पुलिस बल, राज्य रिजर्व पुलिस बल की इकाइयों के साथ स्थानीय पुलिस थानों, अपराध शाखा की टीमों को तैनात किया जाएगा

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी इस मार्च पर नजर रखेंगे. साथ ही किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। मार्च बेलबाग चौक से लक्ष्मी रोड होते हुए डेक्कन जिमखाना, अलका मूवी थियेटर चौक होते हुए लाल महल तक जाएगा। इसलिए इस रूट पर भी भारी फोर्स को तैनात किया गया है। बंद के दौरान शहर भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुणे पुलिस ने लगभग 100 वरिष्ठ अधिकारियों, 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।

छत्रपति उदयनराजे महाराज, छत्रपति संभाजी राजे, विपक्ष के नेता अजीतदादा पवार, शिवसेना की उप नेता सुषमा अंधारे जैसे नेता इस मार्च में शामिल होंगे और वे जनसभा को संबोधित भी करेंगे. इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। साथ ही पुणे के 36 गणेशोत्सव मंडलों ने भी इस बंद का समर्थन किया है. ऐसे में उनके भी बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है। व्यापार संघों के कार्यकर्ता भी भाग लेंगे और स्थानीय नागरिकों को भी बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Also Read :- https://metromumbailive.com/10-month-old-girl-thrown-out-of-moving-cab-after-molesting-mother-in-mumbai-dies/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x