ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुम्बई में कोरोना के नाम पर BMC की लूटमारी! उत्तर मुम्बई के सांसद भड़कें

495

मुम्बई (Mumbai) में विदेशों से लौटे रहें भारतीयों से मुम्बई एयरपोर्ट पर क्वारंटाइन करने के नाम पर बीएमसी द्वारा लूटमारी की जा रही है। ऐसा आरोप उत्तर मुम्बई के भारतीय जनता पार्टी के सांसद गोपाल शेट्टी ने लगाया है। वहीं उन्होंने बीएमसी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया है। गोपाल शेट्टी ने ऐसे सभी भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की है।

दरअसल, कल गोपाल शेट्टी को विरार से एक महिला का फोन आया था। इस। महिला का बेटा साऊथ अफ्रीका से लौटा था। जिसके बाद बीएमसी अधिकारियों ने उस महिला के बेटे को 14 दिनों के लिए फाइव स्टार होटल में क्वारंटाइन होने को कहा था। लेकिन इस महिला की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। और यह महिला फाइव स्टार होटल का बिल चुकाने में असामर्थ्य हैं।

इस महिला की पीड़ा को देखकर सांसद गोपाल शेट्टी बीएमसी अधिकारियों से नाराज हो गए। जिसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट पर जोरदार हंगामा किया।

Report by : Rajesh Soni

Also read : नारायण राणे को लगा बिजली का करंट, वीडियो वायरल

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़