ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कोंकण जाने वाले गणेशभक्तों को ST बस सेवा ने दिया तोहफा

181

कुछ ही दिनों में महाराष्ट्र (Maharashtra) का सबसे बड़ा त्योहार गणेश चतुर्थी आ रहा है। गणेश उत्सव के लिए लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं कई लोग गणपति का त्योहार मनाने के लिए अपने-अपने गांव जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिसके चलते राज्य परिवहन निगम के पुणे मंडल ने भीड़भाड़ से बचने के लिए बस सेवा बढ़ाने का फैसला लिया है। गणेशोत्सव के लिए 118 अतिरिक्त बस सेवा जारी की जाएंगी। इनमें से ज्यादातर बसें कोंकण के लिए बढ़ाई जाएंगी।

पुणे मंडल के अधिकारियों ने कहा है कि अब तक जारी की गई अतिरिक्त बस सेवाओं में से 60 बसों की बुकिंग भी पूरी हो चुकी है। वहीं अन्य बसों का भी रिजर्वेशन अगले कुछ दिनों में पूरा होने की उम्मीद है। बाकी बसों को पुणे-मुंबई, पुणे-कोल्हापुर, पुणे-सतारा रूट पर छोड़ा जाएगा। 8 सितंबर से कोंकण के लिए अतिरिक्त बस सेवा जारी की जाएंगी। अधिकांश बसें कोंकण में रत्नागिरी, चिपलून, सिंधुदुर्ग, लांजा आदि रूटों पर चलेंगी।

पिछले साल कोरोना ने एसटी यात्रा सहित अन्य मामलों पर प्रतिबंध लगा दिया। इस साल गणेशोत्सव तक कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ गई है। इसलिए एसटी प्रशासन ने कोंकण जाने वालों के लिए विशेष बस शुरू करने की योजना बनाई है। मुंबई, पुणे और अन्य स्थानों से अतिरिक्त बसें भी जारी की जा रही हैं।

Report by : Rajesh Soni

Also read : राणे को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आया फ़ोन, बातचीत हुई कैमरे में रिकॉर्ड

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x