ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

बाल विवाह ने ले ली बालिका की जान ।

556

हम २१ वीं सदी में रह रहे हैं। भारत (Bharat)हर क्षेत्र में तेज़ी से प्रगति कर रहा है। लेकिन अबतक लोगों की सोच में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया हैं।बालविवाह जैसा अपराध तत्काल समय में भी जारी है। जहाँ ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के उस्मानाबाद तालुका से सामने आया हैं। पढ़ने- लिखने की उम्र में एक 15 साल की नाबालिग लड़कीं की शादी करवा दी गई और वही 16 साल की उम्र में वह गर्भवती हो गई, जिस वजह से नाबालिग लड़की की मृत्यु हो गई ।

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित लड़की के माता- पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया हैं ।तुलजापुर तालुका के अंदुर्र की रहनेवाली एक नाबालिग लड़की का विवाह उस्मानाबाद तालुका के उत्तमी कायपुर में अजित बोन्दर (28) के साथ करवा दिया गया था।कोरोना काल में 11 जून 2020 को इन दोनों का विवाह करवाया हुआ था।इस ही एक साथ एक साल के अंदर ही नाबालिग लड़की गर्भवती भी हो गई। जिसके बाद इस साल 7 अक्टूबर को नाबालिग पीड़िता को उस्मानाबाद जिला स्त्री अस्पताल में इलाज के लिएभर्ती करवाया गया था । हालांकि 13 तारीख को तबियत बिगड़ने की वजह से पीड़िता को सोलापुर ले जाया गया ,लेकिन इस ही बीच गर्भवती नाबालिग कोरोना पॉज़िटिव पाई गई ,जिसके बाद नाबालिग पीड़िता की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई और 15 अक्टूबर को पीड़िता ने दम तोड़ दिया।जिसके बाद उस्मानाबाद पुलिस ने पीड़िता के माता -पिता,पती, सास- ससुर के खिलाफ बालविवाह प्रतिबंधक नियम के अनुसार और ग्राम सेवक देवीदास चौहान के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है ।

 

Reported By – Tripti Singh

Also Read – पूर्व सैनिक ने अपने चार बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़