हाई प्रोफाइल क्रूज़ ड्रग्स मामले में आर्यन खान (Aryan Khan) की गिरफ्तारी के बाद से राजनीतिक गलियारें में हड़कंप मचा हुआ है। अब इस मामले पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, ‘नई पीढ़ी को नशे से बाहर निकालने की जरूरत है। इसके लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।
आज राज्यपाल एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उसी दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी आज रत्नागिरी के दौरे पर थे। वह गोगटे जोगलेकर कॉलेज, रत्नागिरी में विशिष्ट जातिवाद पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।
Reported By – Rajesh Soni
Also Read – मोदी सरकार का 100 करोड़ वैक्सीनेशन का दावा झूठा-संजय राउत