मलाड : मुंबई की मालाड पुलिस ने घरफोडी के मामले में 3 शातिर चोरी को मध्यप्रदेश के रतलाम से गिरफ्तार किया है. जो दिल्ली से मुंबई आकर महज 2 दिन में 7 से ज्यादा घरफोडी को अंजाम दिया है। यह गैंग दिल्ली से आते है और मुंबई में ताबड़तोड़ चोरी कर फरार हो जाते है .यह गैंग पक्षिम बंगाल का रहने वाले है। जो लगातार 25 वर्षो से 100 से ज्यादा घरफोडी को अंजाम दिया है। मुंबई में पहली बार मालाड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 10 लाख का मुद्दमाल जब्त किया है।
दरसअल मालाड पुलिस स्टेशन की हद में 11 जनवरी को दिन दहाड़े लिबर्टी गार्डन इलाके के एक बंद फ्लैट में घरफोडी का मामला सामने आया था जिनमे निजाम निसार शेख (46) मुख्य आरोपी सहित 3 शातिर चोर को गिरफ्तार किया है.डीसीपी अजय कुमार बंसल के अनुसार यह लोग दिल्ली से ट्रेन पकड़कर मुंबई आये थे. मुंबई में घरफोडी कर मुंबई भागने की फिराक में थे। इन सभी के पास घफोडी करने के सभी सामान जब्त किया गया है। यह लोग मुंबई खार, मालाड,जोगेश्वरी, मीरारोड में कई इलाके में बंद घरों में चोरी को अंजाम दिया है।
यह लोगो ने मुंबई में करीब 10 लाख की कीमत के सोने और चांदी के गहने सहित घरफोडी के सामान को जब्त कर लिया है।
Also Read: भारत को बड़ा झटका अय्यर हुए बाहर