ताजा खबरेंमुंबई

मुंबई में सेक्सटॉर्शन करने वाली महिला का भांडा फोड़

363

मुंबई : मुंबई की कस्तुरबा मार्ग पुलिस ने प्रियंका मोहन वैद्य (36),नामक युवती एवं उसके साथी राजू सुरेश पुजारी (42),को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है, यह लड़की फेसबुक पर अमीर लड़को एवं व्यापारियों से पहले दोस्ती करती थी,बाद में उन्हें अश्लील मैसेज, फोटो, वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलने का काम करती थी।

बोरीवली निवासी मयूरेश(काल्पनिक नाम) से प्रियंका ने फेसबुक पर पहले दोस्ती किया,उसके बाद इस लड़के को अश्लील मैसेज, फ़ोटो भेजने लगी, प्रियंका ने मयूरेश(काल्पनिक नाम) को ब्लैकमेल कर 8 लाख रुपये वसूले, उसके बाद भी वह मयूरेश(काल्पनिक नाम) को परेशान कर और 15 लाख रुपये मांग रही थी।

इस मामले में परेशान होकर मयूरेश(काल्पनिक नाम) ने कस्तुरबा मार्ग पुलिस स्टेशन में प्रियंका मोहन वैद्य एवं उसके साथी राजू सुरेश पुजारी के खिलाफ शिकायत की, पुलिस धारा 386,387,388के अंतर्गत FIR दर्ज कर आरोपी युवती एवं उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपियों को कोर्ट ने 16 जनवरी तक पुलिस हिरासत में रखकर पूंछ तांछ करने का आदेश दिया है। इस संबंध में पीड़ित युवक मयूरेश(काल्पनिक नाम) ने आम लोगों से आव्हान किया है,की फेसबुक पर अनजान लड़कियों से दोस्ती न करें वर्ना उसके जैसा फस सकतें हैं।

Also Read: चोरी गजब अंदाज ,सिर्फ १० मिनट में पूरे घर का सामान गायब

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़