ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुम्बई पुलिस के इंस्पेक्टर की दादागिरी

397

मुम्बई (Mumbai) का मशहूर गणपति पंडाल लालबाग का राजा अक्सर विवादों में रहता है। क्योंकि लालबाग में भक्तों के साथ मंडल के अधिकारियों द्वारा बदसलूकी का वीडियो कई बार वायरल हो चुका है। इस बीच मुम्बई पुलिस के निरक्षक संजय निकम तो गुंडे जैसे हरकत की है। जिसके बाद सवाल खड़ा होता है कि क्या लालबाग का पंडाल विवादों का केंद्र बन गया है? संजय निकम ने खुद मास्क ना पहनते हुए पत्रकारों के साथ धक्कामुक्की की है। मीडियाकर्मियों ने इंस्पेक्टर संजय निकम को प्यार और समझदारी से बात करने को कहा। लेकिन उनका पारा चढ़ गया।

पत्रकारों ने निकम को हाथ ना लगाने को भी कहा है। तब इस पुलिस ने कहा कि हाथ क्या पाव से भी मारूंगा, ऐसी गुंडागर्दी की भाषा इस्तेमाल की है। पुलिस का यह व्यवहार राज्य के गृह विभाग पर सवालिया निशान लगा रहा है। अगर कानून के प्रवर्तक शिकायत करते हैं, तो आम आदमी जाएगा किसके पास? हम इस मामले का विरोध करते हैं। गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल मामले की जांच करें। विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर ने मांग की कि मुख्यमंत्री खुद इसका संज्ञान लें।

Report by : Rajesh Soni

Also read : CM ठाकरे के घर विराजित हुए गणपति बाप्पा, ऐसी की प्रार्थना

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़