ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

CM ठाकरे के घर विराजित हुए गणपति बाप्पा, ऐसी की प्रार्थना

159

आज से महाराष्ट्र के सबसे बड़े त्योहार गणेशचतुर्थी की शुरुआत हो चुकी है। अगले दस दिनों तक महाराष्ट्र में उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास पर भी गणपति बाप्पा का आगम हुआ है।

इस दौरान CM ठाकरे ने लोगों को गणेशचतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, ‘मैंने भगवान गणेश के चरणों में प्रार्थना की है कि जो कुछ भी बुरा है वह नष्ट हो जाए। हम सभी को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में काम करना चाहिए। ताकि लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूक किया जा सके और हमें इस संकट से मुक्त किया जा सके।

आज श्रीगणेश की प्राणप्रतिष्ठा मुख्यमंत्री ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे ने अपने आवास वर्षा में किया। इस मौके पर पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे मौजूद थे।
‘श्री गणेश का आज आगमन हो रहा है। और मैं आज गणेशजी के चरणों में प्रार्थना करता हूं कि जो कुछ भी बुरा है, वह नष्ट हो जाए। आज महाराष्ट्र में ही नहीं, विदेशों में भी जहां भी कोई मराठी आदमी रहता है, वहां श्री गणेश की प्राणप्रतिष्ठा होती है। लगातार दूसरे वर्ष, हम कोरोना संकट के बीच गणेशोत्सव मना रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘पहले गणेशोत्सव के दौरान भीड़ और हंगामे की तस्वीर हुआ करती थी। लेकिन पिछले दो साल से कोरोना ने त्योहारों पर हथकड़ी लगा दी है। आपके मन में चाहे कितना भी कुछ क्यों न हो? आपको कुछ चीजों से बंधे रहना पड़ता है। अंत में, एक सरकार के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम त्योहारों से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

Report by : Rajesh Soni

Also read : ठाकरे सरकार का एक और मंत्री का भंडाफोड़ करूंगा-सोमैया

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x