ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

बॉलीवुड में एक और अभिनेत्री को मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने भेजा समन

499

धीरे-धीरे अब बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी ED के चंगुल में फंसते दिख रहे हैं।जानमानी मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के बाद अब नोरा फतेही को भी ईडी ने समन भेज दिया है।ED ने उन्हें पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया है।
वैसे नोरा को पूछताछ के लिए भले ही बुलाया गया है ।लेकिन इसके अलावा जैकलीन को भी फिर समन भेजा गया है। उन्हें कल पूछताछ में शामिल होने के लिए MTNL स्थित ED दफ्तर बुलाया गया था, दोनों नोरा और जैकलीन से PMLA एक्ट के तहत पूछताछ की जाएगी। ये जांच एजेंशिया ये जानने का प्रयास कर रही हैं कि नोरा और जैकलीन की तरफ से सुकेश संग किसी भी तरह का लेन-देन हुआ था या नहीं।ये केस 200 करोड़ की एक रंगदारी से शुरू हुआ था जो जेल में बैठे सुकेश चंद्रशेखर ने एक बिजनेसमैन की पत्नी से वसूली थी । बाद में इस केस में सुकेश की पत्नी लीना पॉल का भी हाथ सामने आया था और उनसे भी कई घंटे पूछताछ की गई थी। पुलिस की तरफ से बताया गया कि पॉल ने कथित तौर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह के साथ ठगी करने में चंद्रशेखर की मदद की थी।बाद में इसी मनी लॉन्ड्रिंग के तार बॉलीवुड सेलेब्रिटी से जुड़ने लगे थे, तभी से इस लिस्ट में सबसे पहले जैकलीन का नाम सामने आया जिन्हें लेकर कहा गया कि वे खुद सुकेश चंद्रशेखर के जाल में फंस गई थीं।जबकि सुकेश द्वारा अपनी पहचान बदल जैकलीन को फोन मिलाया जाता था।अब इसी कड़ी में ईडी जांच को आगे बढ़ाते हुए नोरा फतेही से पूछताछ करने जा रही है। अभी ये साफ नहीं किया गया है, ये सिर्फ अटकलों का दौर है, लेकिन नोरा से पूछताछ का कारण साफ नहीं हो रहा है। अभी तक इस मामले में सुकेश और उनकी पत्नी के अलावा चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।ये सभी वसूली रैकेट में सक्रिय माने जाते हैं ।

 

Reported By – Brijendra Partap Singh

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़