ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

उत्तर प्रदेश में बजा चुनावी बिगुल, जानिए चुनाव की पूरी जानकारी

447

उत्तर प्रदेश में चुनाव की घोषणा हो चुकी है। प्रदेश की 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होना है। उत्तर प्रदेश में पहला चरण 10 फरवरी और दूसरा चरण 14 फरवरी को पूरा होगा।

वहीं तीसरा, चौथा, पांचवां, छठा और सातवां चरण 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को होगा। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को जारी किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश में चुनाव की घोषणा के बाद से आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव के दौरान कोरोना नियमों का भी पालन करना होगा। जिसमें सभी मार्च और सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। चुनाव के दौरान कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – नवी मुंबई में फल व्यापारी ने की आत्महत्या

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़