मुंबई के एपीएमसी फल मंडी से एक व्यापारी की आत्महत्या करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार की सुबह फल बाजार में एक व्यापारी संपत कराले ने आत्महत्या कर ली। वहीं व्यापारी की आत्महत्या का सही कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हुआ है।
मुंबई एपीएमसी फ्रूट मार्केट में एक व्यापारी ने एन विंग फ्लोर नंबर 914 में फांसी लगा ली। एपीएमसी पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और व्यापारी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए वाशी नगर अस्पताल भेज दिया गया। व्यापारी ने आत्महत्या क्यों की? यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, बाजार में फल व्यापारी की आत्महत्या से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
संपत कराले नामक यह व्यापारी फल बाजार में एक खुले शेड में मौसमी फलों का व्यापार करता था। वह एन विंग रूम नंबर 914 में रह रहा था। कुछ व्यापारियों के अनुसार, वह हंसमुख और अच्छे स्वभाव का था। उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था।
दरअसल, फल व्यापारी कराले कर्ज के तले दबे हुए थे। माना जा रहा है कि घर में बहस के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। एपीएमसी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक माणिक नलवाडे मामले की आगे जांच कर रहे हैं।
Reported By – Rajesh Soni
Also Read – महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्षा हुई कोरोना संक्रमित