खेलताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान हुए कोरोना पॉजिटिव

480

एकबार फिर से पूरे विश्व में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ते जा रहा है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना का शिकार हो गए है। फिलहाल सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर लगातार सौरव गांगुली पर निगरानी बनाए हुए हैं।

बता दें कि, सौरव गांगुली का कोरोना वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है। सौरव गांगुली का सोमवार २७ दिसंबर की रात RTPCR टेस्ट हुआ था। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई । कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद एहतियात के तौर पर सोमवार देर रात सौरव गांगुली को अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले उनके परिवारवालों को कुछ महीने पहले कोरोना हुआ था ।

बता दें कि गांगुली को इस साल की शुरुआत में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सौरव गांगुली की कुछ हृदय संबंधी समस्याओं के बाद आपातकालीन एंजियोप्लास्टी की गई थी। इसी साल की शुरुआत में सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। हालांकि, उसके बाद वह ठीक हो गए थे। और अब लगातार काम कर रहे थे।

 

Reported By – Raksha Gorate

Also Read – मुंबई को एक बार फिर डरा रहा है कोरोना, आज 7 बिल्डिंग हुई सील

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़