ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

खुशखबरी: वेस्टर्न लाइन पर बढ़ेंगी 15 डिब्बों की लोकल सेवाएं

421

मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाले लोकल ट्रेन (Local Train)में मुम्बईकरों को पीक हॉर्स में जबरदस्त भीड़ सामना करना पड़ता है। जिसके कारण कई बार लोग दुर्घटना का भी शिकार हो जाते है। इसी वजह से रेलवे द्वारा लोकल सेवाएं को लगातार बढ़ाने की कोशिश की जाती है। इस बीच पश्चिम रेलवे लोकल ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाकर यात्रियों को राहत पहुंचाने की योजना बना रही है।

दरअसल, रेलवे की वेस्टर्न लाइन पर 12 डिब्बों की लोकल में तीन डिब्बे जोड़कर 15 डिब्बों की लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की योजना है। वहीं पश्चिम रेलवे लोकल सेवा के 27 फेरों तक बढ़ाने जा रही है। क्योंकि वेस्टर्न लाइन के अंधेरी, बोरीवली, भायंदर, मीरा रोड, नालासोपारा और विरार जैसे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसके कारण आम आदमी को सुबह और शाम भीड़ के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इसी वजह से कुछ महीने पहले अंधेरी से विरार धीमे मार्ग पर 15 कोच वाली ट्रेनों को चलाने के लिए प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाई गई थी। वहीं अप्रैल 2021 में इस परियोजना को पूरा कर लिया गया था।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/ncbs-important-findings-in-shahrukh-khans-son-aryan-khan-drug-case-international-drugs-racket-racket/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़