ताजा खबरेंदुनियादेशमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में अब कोई गरीब नहीं सोएगा भूखा

194

बीएमसी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब परिवारों के बच्चों को सरकार (Government)की तरफ से मुफ्त मिड डे मील भोजन मिलता है। वहीं अब अक्षय चैतन्य संस्था की तरफ से बाल शिक्षा आहार के अंतर्गत बच्चों को पौष्टिक नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि बच्चों का ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई में केंद्रित हो पाए।

कल यानी शुक्रवार 4 मार्च 2022 को भायखला में अक्षय चैतन्य धर्मार्थ संस्था द्वारा महारसोई का शुभारंभ राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे द्वारा किया गया। इस दौरान आदित्य ठाकरे ने कहा कि, “कम्युनिटी किचन से रोजाना 25 हजार लोगों के लिए बनाया जाएगा।

अक्षय चैतन्य हरे कृष्णा मूवमेंट चेरिटेबल फाउंडेशन की एक संस्था है। जिसने मुंबई में गरीब लोगों का पेट भरने के लिए अन्नदान योजना को लागू किया है। इस योजना को बीएमसी और महाराष्ट्र चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग द्वारा सहकार्य किया जाएगा।

संस्था का लक्ष्य है कि रसोई के 10 मील के दायरे में कोई भी गरीब भूखा ना सो पाए। यह संस्था अस्पताल में मरीजों के रिश्तेदारों, प्रवासी मजदूरों के परिवारों और गरीब झोपड़पट्टियों में रहने वाले लोगों को भी भोजन मुहैया कराएगी।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/after-march-10-inflation-will-worsen-the-budget-of-the-general-public/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x