ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में मूसलाधार बरसात, अगले 5 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

320

मुंबई में लगातार बारिश(Rain) जारी है। इसी वजह से मुंबई को लेकर अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज मुंबई के कुछ हिस्सों में 200 मिमी से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही मुंबई में 7 और 8 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है। इस बीच, रात भर हुई बारिश से राज्य के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया है।

सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण अंधेरी सबवे में दो से तीन फीट पानी भर गया। इसलिए सबवे को वाहनों और नागरिकों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसके अलावा सायन और माटुंगा में भी पानी भरा हुआ दिखाई दिया। हर साल बरसात के मौसम में डूब जाने वाले हिंदमाता में इस साल पानी नहीं जमा हुआ।

वर्तमान में मुंबई लोकल ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है। पश्चिम रेलवे के साथ-साथ मध्य रेलवे भी सुचारू रूप से चल रही है। हार्बर और ट्रांस हार्बर रूट पर भी ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है। वहीं आज पूरे दिन भारी बारिश की संभावना है। इस बीच, अगले 5 दिनों के लिए मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने भी आज और कल मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/some-people-were-born-with-a-golden-spoon-fadnavis-targets-uddhav-thackeray/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़