ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

हिजाब पर लगेगा बैन? आज कोर्ट सुनाएगा फैसला?

423
High Court Comments
High Court Comments

आज हिजाब विवाद को लेकर कर्नाटक उच्च न्यायालय(Court) फैसला सुनाएगा। हिजाब विवाद की वजह से पिछले महीने देश के कई राज्यों में हिंसा देखने को मिली थी। वहीं कर्नाटक के स्कूल और कॉलेजों में हिजाब को लेकर तनावपूर्ण स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी।

कर्नाटक के उडुपी स्थित एक सरकारी कॉलेज से हिजाब विवाद की शुरुआत हुई थी। मुस्लिम लड़कियों ने हिजाब पहनने को लेकर इजाजत मांगी थी। क्योंकि उनका कहना था कि यह उनका धार्मिक अधिकार है। लेकिन शिक्षण संस्थान ने हिजाब पहनने की इजाजत नहीं दी। जिसके बाद यह विवाद कोर्ट में पहुंच गया।

वहीं अब सुनवाई पूरी चुकी है। इस वजह से आज हिजाब विवाद में कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। वहीं फैसले को लेकर पुलिस ने प्रदेश की राजधानी बैंगलोर में सुरक्षा के मद्देनजर कई बड़े कदम उठाए हैं। जिसके तहत शहर में किसी भी तरह की सार्वजनिक सभा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस आयुक्त कमल पंत ने बैंगलोर में 15 मार्च से 21 मार्च तक सभी तरह के आंदोलन, सार्वजनिक सभा, विरोध प्रदर्शन और मोर्चे इत्यादि पर रोक लगा दी है।

आपको बता दें कि, उडुपी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज के अंदर कुछ लड़कियां हिजाब पहनकर घुसना चाहती थी। जिसके जवाब में कुछ हिन्दू लड़के भगवा शॉल पहनकर विरोध करने लगे थे। जिसके बाद यह मुद्दा पूरे देश में फैल गया था।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/sanjay-raut-and-anil-parab-will-go-to-jail/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़