ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में आग उगल रहा है सूरज, अगले कुछ दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी

581

अभी देश में सही से गर्मी की शुरुआत भी नहीं हुई है। लेकिन सूरज अभी से आग उगलने लगा है। महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai)समेत प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई समेत ठाणे और पालघर में भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर में लू चलने की चलने की संभावना जताई है।

मुंबई स्थित आईएमडी ने उत्तरी कोंकणी में अगले तीन दिनों के लिए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। वहीं मुंबई, पालघर और ठाणे में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। इसके अलावा 16 मार्च को पूरे कोंकण में हीट वेव चल सकती है।

पिछले कुछ दिनों से मुंबई के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च को कोंकण के रायगढ़, रत्नागिरी, सिन्धदुर्ग, मुंबई, ठाणे और पालघर में लू चल सकती है। रविवार को मुंबई का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

Reported By :- Rajesh Soni

Also read :- https://metromumbailive.com/railways-big-decision-giving-relief-to-passengers-by-changing-corona-rules/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़