कोरोनाताजा खबरेंदेशपॉलिटिक्समनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में तानाजी मालसुरे का इतिहास पढ़ाया जाएं-राज्यपाल

479

महाराष्ट्र में स्वराज्य स्थापित करने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ-साथ मराठा सेना के कई अहम युद्धाओं ने अहम भूमिका निभाई थी। उनमें से ही एक वीर योद्धा तानाजी मालसुरे थे। हालहिं में उनपर बॉलीवुड में एक फ़िल्म भी बनाई थी। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने भी स्कूलों में महान मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे के इतिहास को पढ़ाने की वकालत की है।

आज राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी पुणे के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सिंहगढ़ का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तानाजी मालसुरे की समाधी का भी दर्शन किया। वहीं मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘भारत वर्ष के राष्ट्रीय जीवन में छत्रपति शिवाजी महाराज के नए रूप में आये हैं। भारत में मुग़ल साम्राज्य का अंत करने और हिंदवी स्वराज्य स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘शिवाजी महाराष्ट्र ने युक्ति, शक्ति और बुद्धि से राज किया और राज्य को प्राप्त किया। शिवाजी महाराज सिर्फ हिंदुस्तान के नहीं बल्कि पूरे दुनिया के नायक हैं। इतिहासकारों ने भी शिवाजी महाराज का खूब गुणगान किया। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को तानाजी मालसुरे का इतिहास पढ़ाना की वकालत की है। ताकि बच्चे भी तानाजी बन सकें।

 

 

Reported By- Rajesh Soni

Also Read – नासिक में आज से ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ अभियान की हुई शुरुआत

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़