ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

मुंबई के अंटोप हिल में घर गिरा, 9 लोगों को सुरक्षित किया गया रेस्क्यू

396

मुंबई (Mumbai) के एंटोप हिल इलाके में एक घर ढह गया। दमकल विभाग ने रेस्क्यू कर नौ लोगों को बचा लिया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू आपरेशन के लिए घटनास्थल पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियां पहुंची थी। फिलहाल एंटोप हिल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे के बाद एक दमकलकर्मी ने कहा कि, ‘रेस्क्यू कर छह लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें सायन अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया।

एंटॉप हिल इलाके के जय महाराष्ट्र नगर में सुबह करीब 8.10 बजे मकान गिर गया। बचाव दल ने कहा बताया कि इस हादसे में कई लोग घायल हो गए और नौ अन्य लोगों को निकाल मलबे से बाहर निकाला गया।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – मुंबई में कोस्टल रोड परियोजना के विरोध में उतरा कोली समाज

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़