ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में कोस्टल रोड परियोजना के विरोध में उतरा कोली समाज

158

मुम्बई (Mumbai) के वर्ली स्थित कोलीवाड़ा में दो सोसाइटी नखवा और सर्वोदय के मछुआरें पिछले आठ दिनों से दक्षिण मुम्बई से उत्तर मुम्बई के बीच समुद्र में बन रहे कोस्टल रोड परियोजना के निर्माण का विरोध कर रहे हैं। यहां तक की कोली लोगों ने कोस्टल रोड का काम भी रुकवा दिया।

कोस्टल रोड के निर्माण के लिए बनाए जा रहे दो खंभों के बीच की दूरी को बढ़ाकर 100 मीटर किया जाए ताकि मछली पकड़ने वाली नौकाओं के समुद्र से आने-जाने का मार्ग बन सके।

साथ ही कोस्टल रोड पर काम करने वाली कंपनियों ने मछुआरों के मछली पकड़ने के जाल काट दिए। जिससे मछुआरों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इन सभी मांगों को लेकर वर्ली में मछुआरों ने कोस्टल रोड परियोजना के खिलाफ आंदोलन किया।

स्थानीय विधायक और मंत्री आदित्य ठाकरे का ध्यान आकर्षित करने के लिए वर्ली गांव की महिलाओं के साथ-साथ वर्ली गांव में रहने वाले लोगों ने आज आंदोलन में बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में कोली भाइयों ने स्वेच्छा से भागीदारी दर्ज कराई। विशेष रूप से महिलाओं का भरपूर समर्थन मिला।

सरकार अब इस आंदोलन को कैसे लेगी? यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या कोली बंधुओं के इस आंदोलन को कैसे देखती है।

Report by: Rajesh Soni

Also read: रिलीज के कुछ ही घंटों में लीक हो गई ‘सूर्यवंशी’

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x