ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कल्याण: चोर बचने के लिए अपनाता था यह तरकीब

519

मुंबई (Mumbai) से सटे कल्याण (Kalyan) से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां कल्याण के कोलसेवाड़ी से पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार है। जो चैन लूटने के लिए चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया करता था। वहीं यह चोर लूट के लिए इस्तेमाल बाइक को काम होने के बाद रास्ते पर छोड़ देता था। ताकि वो पुलिस के हत्थे ना चढ़ पाए। लेकिन उसकी चालाकी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। अब इस शातिर चोर को पुलिस ने सलाखों को पीछे डाल दिया है।

कल्याण पुलिस ने 22 वर्षीय चोर अली हसन के पास से 4 लाख 53 हजार रुपये नकद के साथ-साथ 5 चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। वहीं पूछताछ के दौरान पता चला कि यह चोर कल्याण के साथ-साथ मुंबई , ठाणे, भिवंडी और डोम्बिवली में भी चोरी किया करता था। यह चोर कल्याण के अम्बिवली में रहता था। इससे पहले भी पुलिस ने अम्बिवली से कई चोरों को गिरफ्तार किया है। इसलिए अम्बिवली बस्ती अब पुलिस की रडार पर आ चुकी है।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: https://metromumbailive.com/unique-decision-of-cm-thackeray/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़