ताजा खबरें

एक्टर के माता-पिता के साथ एयरपोर्ट पर बदसलूकी, स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप

458

तमिल (Tamil)और तेलगु फिल्मों में एक्टिंग कर लाखों दर्शंकों की दिल में जगह बनाने वाले एक्टर सिद्धार्थ अब अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गए है। सिद्धार्थ ने अब एयरपोर्ट पर अधिकारियों पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ ने बिना किसी कारण के उन्हें 20 मिनट तक परेशान किया।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने कहा, मदुरै एयरपोर्ट पर 20 मिनट तक मैं परेशान रहा..उन्होंने मेरे माता-पिता के बैग से कुछ कोइन्स निकाल लिए। सिद्धार्थ ने आगे कहा की हम कहते रहे की हम अंग्रेजी में बात करना चाहते है लेकिन वो हमसे लगातार हिंदी में बात करते रहे। सिद्धार्थ के इस ट्वीट के बाद कई यूज़र्स इसपर अपना रिएक्शन भी देते हुए नज़र आरहे है। सिद्धार्थ का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Also Read :- https://metromumbailive.com/the-case-of-misappropriation-of-crores-of-rupees-came-to-light/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़