NCP नेता और राज्य में विपक्ष के नेता अजित पवार विशेष विमान से नागपुर से मुंबई पहुंचेंगे. अजीत दादा सरकारी विमान से मुंबई आएंगे। यह विमान उन्हें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपलब्ध कराएंगे। इस बात की जानकारी खुद अजित पवार ने दी है.अब इसको लेकर राजनीती तेज़ हो गई है। अब सवाल ये है की अजित दादा को सरकारी विमान क्यों मिली ?क्या CM शिंदे और अजित पवार के बीच कुछ स्पेशल खिचड़ी पाक रही है ?
एनसीपी नेता और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख जमानत पर रिहा हो गए हैं। लेकिन कोर्ट ने उनके मुंबई से बाहर जाने पर रोक लगा दी है. इसलिए अजित पवार उनसे मिलने और एनसीपी से जुड़े कामों के लिए मुंबई आएंगे. कुछ घंटों के लिए मुंबई पहुंचने के बाद वे फिर नागपुर के लिए रवाना होंगे।पत्रकारों से बातचीत के दौरान अजितदाद ने इस बात की जानकारी दी है।
Also Read :-https://metromumbailive.com/the-case-of-misappropriation-of-crores-of-rupees-came-to-light/