ताजा खबरें

मुंबई -मांडवा वाटर टैक्सी सेवा हुई बंद

443

मुंबई : 1 नवंबर से मुंबई इंटरनेशनल क्रूज़ टर्मिनल और मांडवा के बिच शुरू की गयी सीधी जल टैक्सी सेवा को कम मिली प्रतिक्रिया के कारण आख़िरकार बंद कर दिया गया है। नयनतारा शिपिंग कंपनी ने सीधे तौर पर सोमवार से शुक्रवार तक इस वाटर टैक्सी सेवा को बंद कर दिया है। अब से यह सेवा बेलापुर से मुंबई होते हुए मंडावा तक लेवल शनिवार और रविवार को संचालित की जायेगी।

मुम्बईकर जल्दी अलीबाग पहुंच सके इसलिए एक नवंबर से मुंबई से मांडवा के बीच सीधी वाटर टैक्सी सेवा शुरू की गयी थी। यह ‘नयनतारा शिपिंग’ द्वारा शुरू की गयी देश की पहली 200 -यात्री वातानुकूलित वाटर टैक्सी है। इस टैक्सी से मुंबई से अलीबाग महज 40 मिनट में पंहुचा जा सकता है।

Also Read: ताजमहल को मिला कुर्की का नोटिस, नहीं भरा गया टैक्स

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़