ताजा खबरेंपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

शिवसेना का भाजपा पर कटाक्ष, अब मोदी-शाह और योगी उ.प्र. चुनाव की तैयारी में जुटें

151

शिवसेना (Shiv Senna) ने एक बार फिर मोदी (Narendre Modi) सरकार पर अपने मुखपत्र सामना से निशाना साधा है। शिवसेना ने सामने में लिखा कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) हारने के बाद मोदी, शाह (Amit Shah) और योगी उत्तरप्रदेश चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। अगले साल उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले चुनाव के लिए मोदी-शाह ने एक विचार किया।

करीब साल भर बाद उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसीलिए भाजपा अभी से तैयारी में लग गई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वहां की जनता ने भाजपा को ‘बोरियां-बिस्तर समेटने को मजबूर कर दिया। अब भाजपा इस बोरिया-बिस्तर को उत्तर प्रदेश में फैलाने की तैयारी कर रही है।

सामना में आगे लिखा है कि, ‘देश की सारी समस्याएं खत्म हो गई हैं, कुछ बचा नहीं है। इसलिए सिर्फ चुनाव का ऐलान करना, लड़ना और बड़ी सभाएं-रोड शो कर चुनाव जीतना, इतना ही काम बाकी रह गया है क्या? पश्चिम बंगाल सहित चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के चलते कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई और देश में माहौल तनावपूर्ण हो गया था।

फिलहाल अभी चुनाव रद्द कर दें। अथवा पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में चुनाव एक चरण में करा लें, ऐसी मांग लगातार उठती रही। ऐसा ना करने के बदले बंगाल में चुनाव को 8 चरणों तक खींचा गया। जिसके कारण देश भर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ें।

सामना में आगे लिखा है कि, अब उत्तर प्रदेश के मामले में भी यह गलती केंद्र सरकार दोहरा रही है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 70 से ज्यादा सीटें है। इसी आंकड़ें ने मोदी शाह को दिल्ली की सत्ता पर काबिज कराया। बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बंगाल में 18 लोकसभा सीटें जीती थी। पर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा इनमें से 4 सीटें भी जीत जाए तो, बहुत बड़ी बात होगी। ऐसा वर्तमान में बंगाल में माहौल दिखता है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण प्रबंधन चरमरा गया है। ऐसे माहौल में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बड़ा झटका लग सकता है।

सामना में लिखा है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्थिति भयावह है। परंतु उत्तर प्रदेश की स्थिति से पूरी दुनिया की आंखें डबडबा गई हैं। गंगा में शव बहकर आ रहे हैं। कानपुर से पटना तक लाशों का अंबार लगा है। वहीं उन्हें दफन एवं दहन करना पड़ रहा है। इसकी तस्वीरें दुनियाभर की मीडिया में छापे जाने के बाद मोदी और योगी की कार्यक्षमता पर सवालिया निशान लगा। भाजपा की छवि को नुकसान पहुंचा है। अब बिगड़ी हुई छवि को फिर से कैसे सुधारा जाए, इस पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच चिंतन और मंथन चल रहा है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : जानिए चक्रवाती ताउते तूफान ने छीना कितनों का परिवार !

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x