ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महंगाई को लेकर NCP की केंद्र सरकार को चेतावनी

453

महाराष्ट्र (Maharashtra) में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। पिछले कई दिनों से एनसीपी के नेता और कार्यकर्ता प्रदेश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस कड़ी में एनसीपी ने बढ़ती महंगाई को लेकर मराठवाड़ा के बीड जिले के कलेक्टर आफिस के सामने आज विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं लगातार गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिलाओं ने चूल्हा जलाकर खाना बनाते हुए विरोध दर्ज कराया है। इस दौरान केंद्र सरकार पर महंगाई को कंट्रोल ना कर पाने के भी आरोप लगाए गए। ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों को केंद्र सरकार कंट्रोल नहीं कर पा रही है। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब लोगों पर पड़ रहा है।
अगर महंगाई को समय रहते कंट्रोल नहीं किया गया तो, आने वाले समय में महाराष्ट्र के गांव-गांव में आंदोलन होगा।

Report by : Rajesh Soni

Also read : भाजपा सत्ता के लिए केंद्रीय एजेंसियों का कर रही है दुरुपयोग-हसन मुशरिफ

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़