बीड जिले का एक युवक इस समय सुर्खियों में है। इसका कारण है कि उन्होंने 33 करोड़ देवताओं से वादा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendre Modi) दो बार प्रधानमंत्री बनने चाहिए। अब जब यह मन्नत पूरी हो गई है तो, उन्होंने 33 करोड़ देवताओं के एक हजार फेरे लिए हैं।
बीड के किसान पुत्र श्रीकांत गदाले इस समय चर्चा में हैं। उन्होंने 33 करोड़ देवी- देवताओं से मन्नत मांगी थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो बार प्रधानमंत्री बनने पर एक हजार बार 33 करोड़ देवताओं की परिक्रमा करेंगे।
इस मन्नत को पूरा करने में उन्हें दो दिन का समय लगा है। जिस गाय में 33 करोड़ देवता माने जाते हैं, उसकी एक हजार फेरे पूरे हो चुके हैं। इससे पहले भी उन्होंने सीधे राज्यपाल को एक दिवसीय मुख्यमंत्री बनाने के लिए पत्र लिखा था। उनकी चर्चा खुद राज्यपाल ने भी की थी।
Report by : Rajesh Soni
Also read : मार्केट टैक्स के नामपर किसानों से ठेकेदारों की अवैध वसूली