ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में पड़ोसी ने गुस्से में जलाया पड़ोसी का घर, इलाके में फैली सनसनी

424

मुंबई के घाटकोपर(Ghatkopar) स्थित कामराज नगर इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी का गुस्से में आकर घर जला दिया।

दरअसल, बुधवार रात को एक व्यक्ती ने पड़ोस में रह रही महिला के साथ छेडखानी की थी। तब पास में मौजूद लोगों ने अंकुश अहिरे नामक व्यक्ती को छेडखानी करने से रोका था। साथ ही अंकुश को पंतनगर पुलिस स्टेशन में सौंप दिया।

लेकिन सुबह तक पंतनगर पुलिस स्टेशन में रहने के बाद आरोपी ने गुस्से में पीड़ित महिला पुजा राय का घर गुरुवार सुबह 9.30 बजे के दरमियान जला दिया।
वहीं अब इस घटना के बाद पुलिस अंकुश अहिरे के खिलाफ आगे की जांच में जुट गई है।

दूसरी ओर पीड़ित और उसके परिजनों ने आरोपी व्यक्ती को सलाखो के पीछे डालकर इंसाफ की मांग की है। वहीं फौरन मुआवजा दिलाने की भी मांग पीड़ित परिवार ने प्रशासन के सामने रखी है। अब यह देखना होगा कि पुलिस आरोपी के उपर क्या कारवाई करती है?

मेट्रो मुम्बई के लिए विनोद काम्बले की रिपोर्ट

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/shirala-court-again-issued-non-bailable-warrant-against-raj-thackeray/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़