ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

अब बाहरी लोगों ने खरीदी जम्मू-कश्मीर में जमीन, धारा 370 हटने का फायदा

370

केंद्र की मोदी सरकार ने साल 2019 में कश्मीर से धारा 370 और 35(A) हटाकर कश्मीर को पुर्णरूप से भारत से जोड़ दिया। वहीं केंद्र सरकार ने कश्मीर से स्थायी निवास कानून भी खत्म कर दिया।
अब जिसका सकारात्मक असर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। इस वजह से पंजाब और दिल्ली के दो बाहरी लोगों ने जम्मू में जमीन खरीदी है। हालांकि अब तक कश्मीर घाटी में किसी भी देश के अन्य राज्य में रहने वाले भारतीय ने जमीन नहीं खरीदी है।

ऑफिसियल डाक्यूमेंट्स के मुताबिक, नई दिल्ली की नीलम गुप्ता और प्रशांत गुप्ता ने जम्मू के चिन्नी-हिम्मत में एक कनाल जमीन खरीदी है। वहीं पंजाब के बिंदु वर्मा और वीना सराफ ने जम्मू जिले के चन्नी बिजी में एक कनाल जमीन खरीदी है। उनके नाम इस साल जमीन का रेजिस्ट्रेशन करवाया गया था।

Report by : Rajesh Soni

Also read : नारायण राणे की जान को खतरा, BJP का गंभीर आरोप

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़