केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस विवाद का असर पूरे राज्य में महसूस किया जा रहा है। जिसके चलते उल्हासनगर में एक बड़ी घटना घटी है।
दरअसल, जब नारायण राणे को गिरफ्तार किया गया था। तब शिवसेना के खिलाफ बोलने वाले एक भाजपा पार्षद को शिवसैनिकों ने पीट दिया। घटना से उल्हासनगर में तनाव निर्माण हो गया है। मारपीट का शिकार भाजपा पार्षद का नाम प्रदीप रामचंदानी है। वह उल्हासनगर नगर निगम के स्वीकृत सदस्य हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रामचंदानी आज दोपहर उल्हासनगर नगर महानगर पालिका से निकले थे। इस दौरान उन पर अचानक 8 से 10 लोगों ने हमला कर दिया। जिसके बाद शिवसैनिकों ने उन्हें नीचे गिराया और पीटा।
वहीं पिटाई के बाद रामचंदानी का मुंह काला कर दिया गया। कहा जाता है कि उन्हें पीटने आए कार्यकर्ताओं ने गले में शिवसेना का पट्टा पहन रखा था। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। और यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।
Report by : Rajesh Soni
Also read : राणे की गिरफ्तारी के खिलाफ BJP नेता आक्रामक, पुलिस स्टेशन में जमीन पर बैठे