ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

अब दाल हुई महंगी, उत्पादन में कमी के कारण कीमतों पर पड़ा असर

428

महंगाई(Dearness) का असर अब आम आदमी की थाली पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है। वर्तमान समय में आवश्यक वस्तुओं के दाम दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। वहीं आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के लिए उत्पादन में कमी के साथ-साथ लगातार ईंधन की बढ़ती कीमतें भी जिम्मेदार है।

वहीं महंगाई ने दालों के दामों को भी प्रभावित किया है। मसूर और चने की दाल को छोड़कर सभी दालों की कीमतें 100 रुपये को पार कर गई हैं। बेमौसम बारिश के कारण उड़द और अरहर की दालों के उत्पादन में गिरावट आई है।

दाल की फसलें बेमौसम बारिश से प्रभावित हुई है। बेमौसम बारिश के कारण दालों की फसलों को काफी नुकसान हुआ। प्रकृति की बेरुखी की स्थिति महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में समान है। फिलहाल बाजार में दालों की सप्लाई सीमित है। अगर यह स्थिति आगे भी बनी रही तो, आने वाले दिनों में दाल के दरों में और वृद्धि होगी।

पिछले दो महीनों में दालों की कीमतों में तेजी से उछाल आया है। दो महीने पहले मुंबई APMC मार्केट जिस दाल के भाव 75 रुपये से 95 रुपये प्रति किलो था। अब वही रेट 85 रुपये से बढ़कर 105 रुपये प्रति किलो हो गया है। खुदरा बाजार में तुअर दाल 110, उडद दाल 110 और मूगदल 110 से 120 के बीच बिक रही है।

इसके अलावा मसूर दालों की कीमत 85 रुपये से 95 रुपये के बीच है। चने के उत्पादन में वृद्धि के कारण चना दाल की दरों में कमी आई है। खुदरा बाजार में चना दाल 60-65 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। लेकिन अब यह 58-63 रुपये पर बिक रही है।

फिलहाल थोक बाजार में तुअर दाल 85 से 105 रुपये प्रति किलो तो रिटेल बाजार में 100 से 110 बिक रही है। वहीं मूंगदाल थोक बाजार में 87 से 105 और रिटेल मार्केट में 100 से 120 रुपये पहुंच गई है। होलसेल मार्केट में उडद दाल 80 से 100 और रिटेल मार्केट में 100 से 110 रुपये के दाम पर बिक रही है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/ava-mns-recited-hanuman-chalisa-directly-in-front-of-shiv-sena-bhavan/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़