ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

जिम में महिला और लड़कियों के छेड़छाड़ करने वाला ट्रेनर गिरफ्तार

176

पंढरपुर में खुलासा हुआ कि एक जिम ट्रेनर ने प्रैक्टिस (Practice) की आड़ में कई महिला और लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया। जिसके बाद पुलिस ने रंगीले जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने जिम ट्रेनर को एक दिन की पुलिस हिरासत की सजा सुनाई है।

पंढरपुर शहर में रहने वाले एक जोड़े ने खुद को फिट और तंदरुस्त रखने के लिए 18 जनवरी 2022 से एक प्रसिद्ध जिम में जाना शुरू किया। उन्होंने जिम में प्रवेश करते समय जिम में अपना मोबाइल नंबर दिया था। शुरुआत में जिम इंस्ट्रक्टर श्रीकांत राजू गायकवाड़ महिला को डाइट की जानकारी देने के लिए उसके मोबाइल पर फोन किया करता था।

उसके बाद, श्रीकांत गायकवाड़ ने कॉल और व्हाट्सएप मैसेजों के माध्यम से महिला के करीब जाने की कोशिश करना लगा। जिसके बाद महिला ने ट्रेनर से साफ कह दिया जो भी जानकारी देनी हो जिम दे देना। इसके बाद भी ट्रेनर गायकवाड़ फिर महिला के मोबाइल पर कॉल, व्हाट्सएप संदेश, व्हाट्सएप वीडियो कॉल, इंस्टाग्राम चैट, फेसबुक चैट, स्नैपचैट चैट विभिन्न प्लेटफार्मों पर मैसेज कर महिला के करीब जाने की कोशिश कर रहा था।

जब विवाहिता का पति काम के सिलसिले से बाहर चले जाता था। तब महिला अकेली जिम जाया करती थी। उस समय श्रीकांत गायकवाड़ मौके का फायदा उठाकर महिला को बुरी नजर से देखता और उसके शरीर को प्रैक्टिस के बहाने बुरी नीयत से छुआ करता था। महिला ने अपने पति को घटना के बारे में बताया और दोनों ने जिम छोड़ने का फैसला किया। उसके बाद भी आरोपी समय-समय पर पीड़ित महिला को उसके पति को व्हाट्सएप चैट और फोटो दिखाने की धमकी दिया करता था।

आखिरकार ट्रेनर से परेशान महिला ने पंढरपुर सिटी निर्भया पथक से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत जिम ट्रेनर श्रीकांत राजू गायकवाड़ को धारा 354, 354 (ए), 354 (सी), 354 (डी) और 506 के तहत गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश के बाद जिम ट्रेनर फिलहाल पुलिस हिरासत में है।

ट्रेनर द्वारा कई लड़की और महिलाओं को परेशान करने के आरोपों की पुलिस अब जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने ट्रेनर के मोबाइल की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला और लड़कियों से मीठी-मीठी बातें करके, उनकी तारीफ करके और मोबाइल फोन के जरिए उनसे बातचीत कर झूठे प्यार के जाल में यह ट्रेनर फंसाया करता था। पुलिस उपाधीक्षक विक्रम कदम ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने वाली लड़कियों और महिलाओं से निर्भया पथक से संपर्क करने की अपील की है.

Reported By :- Rajesh  Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/jersey-movie-release-date-postponed-once-again/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x