न्यूड फोटोशूट(Photoshoot) करवाने के बाद से ही बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले जहां सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया और मीम बनाए गए वहीं बाद में उनके खिलाफ कई अलग-अलग शहरों में शिकायत दर्ज करा दी गई। अब इसी क्रम में उनके खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर करवाई गई है।
न्यूड फोटोशूट करवाने के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ PIL दायर करवाते हुए याचिकाकर्ता ने कोर्ट से विनती की है कि वह पश्चिम बंगाल सरकार और अन्य इस मामले से जुड़ी सभी अथॉरिटीज को रणवीर सिंह के फोटोशूट वाली मैगजीन की सभी प्रिंटेड कॉपीज सीज करने का आदेश दे।
एडवोकेट ने रणवीर सिंह के खिलाफ केस फाइल करते हुए जनता के एक बड़े तबके के ओपिनियन के आधार पर इन तस्वीरों को अश्लील बताया है। इसके अलावा याचिका में यह भी दावा किया गया है कि बाजीराव मस्तानी स्टार रणवीर सिंह का फोटोशूट पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर जनता के दिमाग को गलत दिशा में धकेलता है, खासकर नाबालिगों को।
बता दें कि इससे पहले मुंबई के चेंबूर में एक NGO ने रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें दावा किया गया था कि तस्वीरों से महिलाओं का लज्जा भंग होती है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने भी रणवीर के खिलाफ FIR दर्ज की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे।
Reported by :- Nitesh Thakur
Also Read :- https://metromumbailive.com/after-boycotting-aamir-khans-film-users-changed-their-tune/