ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

शादी के 6 साल बाद धीरज धूपर के घर आई खुशियां

433

टीवी (Tv)जगत से एक खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें कि टीवी के पॉपुलर सीरियल कुंडली भाग्य में लीड रोल प्ले कर रहे धीरज धूपर पापा बन गए है। उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा ने बेटे को जन्म दिया है। धीरज ने बेटा होना की जानकारी कुछ मिनट पहले ही इंस्टाग्राम के जरिए दी है। उन्होंने लिखा- बेटा #babydhoopar।उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसपर लिखा है- हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे घर बेटे का आगमन हुआ है। 10/8/22, विन्नी-धीरज। उनकी पोस्ट पर फैन्स के साथ टीवी सेलेब्स भी जमकर बधाई दे रहे है। बता दें कि उनकी पत्नी विन्नी ने आज सुबह यानी 10 अगस्त को बेटे को जन्म दिया। कपल शादी के 6 साल बाद पेरेंट बना है।

धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया था। कपल 2016 में शादी के बंधन में बंधा था। दोनों की पहली मुलाकात टीवी सीरियल स्वर्ग के सेट पर 2009 में हुई थी। दोनों को इस सीरियल के दौरान साथ में काम करते-करते प्यार हो गया था। 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने पंजाबी रीति-रिवाज से दिल्ली में शादी की थी। आपको बता दें कि विन्नी जहां अब सीरियलों में कम नजर आती है, वहीं धीरज कुंडली भाग्य में लंबे समय से नजर आ है। लेकिन अब खबर है कि वे इस सीरियल को छोड़ रहे है। इसकी वजह यह है कि वे डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के नए सीजन में अपनी डांस स्किल्स दिखाते नजर आएंगे। यह शो 2 सितंबर से ऑनएयर होगा।

धीरज धूपर ने जैसे ही बेटा होने की खुशखबरी शेयर की, वैसे ही सेलेब्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।

Reported By :- Nitesh Thakur

Also Read :- https://metromumbailive.com/after-boycotting-aamir-khans-film-users-changed-their-tune/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़