ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कल्यान मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

518

कल मुम्बई (Mumbai) से सटे कल्याण के मलंगगड में घूमने आए चार युवा-युवतियों को स्थानीय 7 से 8 लोगों ने बुरे तरीके से पीटा था। वहीं पुलिस पर भी पीड़ितों की शिकायत नहीं दर्ज करने का आरोप लगा था। अब इस वारदात में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने मारपीट के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 3 आरोपी नाबालिग हैं। ये पांचों लोग आदिवासी समाज से बताए जा रहे हैं। और मंगलगढ़ परिसर में रहते हैं। वहीं अब दो आरोपियों को पुलिस अब कोर्ट में पेश करने जा रही है।

सिर्फ छोटे कपडे पहनने को लेकर मलंगगढ़ की तलहटी में टहलने गए 4 युवा-युवतियों को 6 से 8 स्थानीय बदमाशों ने बुरी तरह पीटा था।पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से तीन नाबालिग हैं। और उन्हें भिवंडी बाल सुधार गृह संस्थान में भेजा गया है।
पुलिस ने कहा कि अन्य दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आज उन्हें उल्हासनगर सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Report by Rajesh Soni

Also read : सोमवार से ठाणे में बार और रेस्टोरेंट मालिकों की अनिश्चिकालीन हड़ताल, नए गाइडलाइंस का विरोध

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़