महाराष्ट्र में ब्रेक द चेन अभियान के तहत 2 अगस्त को अनलॉक की घोषणा की गई थी। जिसके बाद पुणे वासियों ने अनलॉक में ढील ना मिलने को लेकर नाराजगी जताई है। पुणे में व्यापरियों ने प्रतिबन्धों का विरोध करते हुए दुकानों को 4 बजे के बाद भी खुला रखा था। जिसके बाद प्रशासन ने व्यापारियों की दुकानों को जबरदस्ती बंद करवा दिया था। जिसके बाद पुणे के व्यापरियों ने महानगर पालिका तक मोर्चा निकाला था। वहीं अब पिंपरी चिंचवड़ के व्यापारियों ने भी नगरपालिका तक मोर्चा निकालकर विरोध दर्ज कराया है।
पुणे की दुकानों को 7 बजे तक खोलने की अनुमति देने को लेकर व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया था। आज इसी ही तरह पिम्परी -चिंचवड़ में भी व्यापारियों ने जोरदार विरोध किया है। वहीं व्यापारियों ने नगरपालिका आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है।
वहीं अब पुणे (Pune) वासियों की पाबंदी को लेकर नाराजगी पर राज्य सरकार ने ध्यान दिया है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और मुख्य सचिव पुणे प्रतिबंध पर चर्चा कर रहे हैं। अगर पुणे नगर निगम राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजता है तो संभव है कि पुणे की पाबंदियां हटाई जा सकें. इसलिए पुणे वासियों को जल्द ही राहत मिल सकती है।
Report by : Rajesh Soni
Also read : मनसे के साथ गठबंधन को लेकर चन्द्रकान्त पाटिल का बड़ा बयान