ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में गरीबों की जान खतरे में, बारिश से पहले खौफ में जीने के लिए मजबूर

357
पुणे में तेज़ बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 घंटे सावधान रहने का दिया आदेश

मुंबई में हर साल मॉनसून(Monsoon) के दौरान झोपड़पट्टी और पहाड़ के किनारे रहने वाले गरीबों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इन गरीबों का दर्द और दुःख कोई समझने के लिए तैयार नहीं है। इस वजह से मेट्रो मुम्बई की टीम गरीबों का दर्द जानने और उनकी पीड़ा को कानून-प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

दरअसल, मुम्बई के चेम्बूर स्थित भारत नगर क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्र में पिछले साल मॉनसून के दौरान काफी खराब स्थिति थी। जिसके बाद इस क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे, मुंबई मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल, मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर पहुंची थी। लेकिन इस साल भी मॉनसून से पहले यहां रहने वाले गरीब लोग डर के माहौल में जीने के लिए मजबूर हैं।

वहीं इस क्षेत्र में सालों से परेशानियों का सामना कर रहें लोग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से काफी खफा है। इस बीच हमारे सीनियर रिपोर्टर विनोद काम्बले ने विष्णू नगर भीम टोला चाल में घूम-घूमकर गरीबों की समस्याओं को जाना और यहां रहने वाले लोगों से खास बातचीत की है। ताकि प्रशासन को जगाया जा सकें।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/the-film-samrat-prithviraj-made-a-splash-at-the-box-office-earning-so-many-crores-so-far/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़