ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

Salman Khan: सलमान खान की जान को खतरा? धमकी मिलने के बाद घर पहुंची मुंबई पुलिस

313

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को पुलिस ने बढ़ा दिया है। दरअसल रविवार को सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को रविवार को एक धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में धमकी दी गई है कि उनका हाल सिद्धू मुसेवाला जैसा कर दिया जाएगा। इस मामले के सामने आने के बाद सरकार और मुंबई पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड़ में हैं। बताना चाहते हैं कि महाराष्ट्र के गृह विभाग ने सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। दूसरी तरफ बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

ज्ञात हो कि धमकी भरा यह पत्र बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में सलीम खान के गार्ड को उस जगह मिला है, जहां वह मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं। इस पत्र में सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी दी गई है कि उनका हाल सिद्धू मुसेवाला जैसा किया जाएगा। हालांकि इससे पहले जब सिद्धू मुसेवाला की हत्या हुई थी तब सलमान खान की सुरक्षा मुंबई पुलिस ने बढ़ा दी थी। लेकिन आज फिर महाराष्ट्र गृह विभाग ने कल धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।

गौर हो कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था, उसी ने सलमान खान को साल 2008 में जान से मारने की धमकी दी थी। यही कारण है कि मुंबई पुलिस ने एहतियातन अभिनेता की सुरक्षा में इजाफा किया है। दरअसल लॉरेंस बिश्नोई ने कथित तौर पर काला हिरण का शिकार करने के केस में बॉलीवुड अभिनेता की हत्या की साजिश रची थी। बिश्नोई ने साल 2008 में कोर्ट के बाहर कहा था कि वह जोधपुर में सलमान खान को मार देगा।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/corona-infected-former-chief-minister-of-maharashtra-himself-tweeted-information/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x