ताजा खबरें

देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेंगी सानिया मिर्ज़ा

504

महिलाएं पुरुषों (women men)से कम नहीं चाहे वो कोई भी काम हो। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना कमाल दिखाया है और ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश की रहनेवाली सानिया मिर्ज़ा ने किया है और वो देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलेट बनेंगी। महिलाओं के लिए आरक्षित 19 सीटों में से वह फ्लाइंग विंग में दूसरे नंबर पर हैं। सानिया मिर्जा जल्द ही फाइटर पायलट बनेंगी। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) से पास आउट होने के बाद सानिया मिर्जा देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनने वाली हैं।

सानिया मिर्जा मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर में रहने वाले एक टीवी मैकेनिक की बेटी हैं। उनके पिता का नाम शाहिद अली है। सानिया ने 10वीं तक की प्राथमिक शिक्षा पंडित चिंतामणि दुबे इंटर कॉलेज से पूरी की । 12वीं में भी सानिया ने जिले में टॉप किया था।सानिया ने 10 अप्रैल 2022 को एनडीए की परीक्षा पास की। इसके बाद नवंबर में घोषित सूची में भी उनका नाम है। वह 27 दिसंबर को खडकवासला, पुणे में एनडीए अकादमी में शामिल होंगी।सानिया का बचपन से ही वायुसेना में शामिल होने और फाइटर पायलट बनने का सपना था। 12वीं की पढ़ाई के बाद उन्होंने इसके लिए कोचिंग भी की। उसकी मेहनत आखिरकार रंग लाई है। उसकी उपलब्धि पर उसके माता-पिता के अलावा पूरे जिले को गर्व है।

Also Read :- https://metromumbailive.com/will-the-school-bus-causing-traffic-jam-in-mumbai-be-stopped/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़