ताजा खबरें

बैंक घोटाला के मामले में मुंबई पुलिस ने मोहित कांबोज को दिया क्लीन चिट

147

बीजेपी(BPJ) नेता मोहित कांबोज को मुंबई पुलिस से क्लीन चिट मिल गई है . बैंक घोटाला मामले में आर्थिक अपराध शाखा ) ने मोहित कंबोज को क्लीन चिट दे दी है । मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मोहित कंबोज के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। वही मोहित कंबोज को आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज अपराधों से भी बरी कर दिया गया है।

मोहित कंबोज के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय के कार्यकाल में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। उस वक्त संजय पांडेय और मोहित कंबोज के बीच का विवाद काफी चर्चा में रहा था। मोहित कंबोज ने संजय पांडेय के वित्तीय घोटालों को सीधे चुनौती दी। उसके बाद ही संजय पांडेय को गिरफ्तार किया गया था। संजय पांडे हाल ही में तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं।

आरोप लगाया गया था कि मोहित कंबोज की कंपनी ने 2011 और 2015 के बीच लगभग 52 करोड़ रुपये के लोन मामले में धोखाधड़ी की थी। मुंबई पुलिस की वित्तीय अपराध शाखा ने इस मामले में FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इसलिए इस मामले में जांच के दौरान मोहित कंबोज को गिरफ्तार किए जाने की संभावना जताई गई थी. लेकिन इससे बचने के लिए कंबोज बॉम्बे सेशंस कोर्ट पहुंचे और गिरफ्तारी से पहले जमानत के लिए याचिका दायर की। जून 2021 में, उन्हें मुंबई सत्र न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत दी गई थी। अब इस मामले में कंबोज को क्लीन चिट मिल गई है

Also Read :- https://metromumbailive.com/police-arrested-smugglers-of-wild-parrots-and-turtles-illegally/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x